
एटा: कासगंज जिले के एक गांव में गोलीबारी की सूचना पर मौके पर पहुंचे सिकंदरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) को गोली मारने के मामले में चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एटा से सटे कासगंज जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र में बुधवार को गोली चलने की सूचना मिलने पर कोतवाल वहां पहुंचे थे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कासगंज के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जितेन्द्र कुमार दुबे ने शुक्रवार को बताया कि कोतवाल हरिभान सिंह राठौड़ पर गोलीबारी मामले में 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इनमें चार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम है।
Published : 6 January 2024, 12:45 PM IST
Topics : four arrested Kasganj SHO shot उत्तर प्रदेश एसएचओ कासगंज गिरफ्तार गोली भूमि विवाद