हिंदी
शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में एक किसान एक निजी बैंक से जैसे ही कर्ज की राशि लेकर बाहर निकला, वैसे ही उसका रुपयों से भरा बैग एक बाल चोर लेकर भाग गया तथा पास ही पहले से तैयार खड़े एक मोटर साइकिल सवार साथी के साथ भागने में सफल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कोलारस थाने में आकर ग्राम रिजोदा निवासी किसान अनंत सिंह रघुवंशी ने बताया कि वह अपने पुत्र जितेंद्र के साथ कोलारस आया था, जहां एक निजी बैंक से उन्होंने गोल्ड लोन लिया और कर्ज की राशि एक लाख 70 हजार रुपए बैग में लेकर निकले तथा पास की दुकान से ही कुछ सामान लेने लगे।
बैग वहीं पर काउंटर पर रख दिया। इसी बीच तेजी से एक बालक आया और बैग उठाकर भाग गया। उसे जब तक पकड़ पाते वह पास ही खड़ी एक मोटर साइकिल पर सवार होकर भाग गया। (वार्ता)
Published : 10 June 2022, 11:48 AM IST
Topics : आराेपी फरार किसान कोलारस थाना पुलिस बैग मध्यप्रदेश रुपए शिवपुरी
No related posts found.