हिंदी
शिवपुरी: मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के जगतपुर तिराहा के पास से वाहन चेकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 लाख रुपए मूल्य की 60 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर कोलारस के जगतपुर तिराहा पर कल शाम वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी ग्राम लुकवासा से कोलारस आ रहे एक मोटरसायकल सवार को रोका गया।
मोटरसायकल सवार अंकित शर्मा (28) की तलाशी ली गई। तलाशी में युवक के पास से लगभग 60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक का अनुमानित बाजार मूल्य 10 लाख रुपए बताया गया है। (वार्ता)
Published : 17 May 2022, 5:25 PM IST
Topics : गिरफ्तार तस्कर पुलिस मध्यप्रदेश वाहन चेकिंग शिवपुरी स्मैक
No related posts found.