
नई दिल्ली: प्रसिद्ध कवि, गीतकार, लेखक और निर्देशक गुलजार बॉलीवुड के प्रिय पार्श्व गायक कृष्ण कुमार कुनंथ (केके) के साथ अपने सहयोग को याद करते हुए भावुक हो गये।
श्रीजीत मुखर्जी की आने वाली हिन्दी फिल्म शेरदिल ‘द पीलीभीत सागा’ में ‘धूप पानी बहने दे’ पर केके के बारे में बात करने पर गुलजार ने कहा कि उनका दिल खुशी से भर आया जब वह केके साथ वापस आये।
गुलजार ने कहा, “निर्देशक श्रीजीत की फिल्म शेरदिल लिखने के अलावा मैं केके से काफी समय बाद मिला। केके ने पहला गाना उनका लिखा माचिस में ‘छोड़ आए हम वो गलियां’ गाया था।” उल्लेखनीय है कि केके का गत 31 मई को निधन हो गया था। (वार्ता)
Published : 8 June 2022, 1:02 PM IST
Topics : bollywood Delhi Krishan Kumar Kunanth Sherdil कृष्ण कुमार कुनंथ गीतकार गुलजार दिल्ली बॉलीवुड शेरदिल