हिंदी
कोटा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी को ‘‘भारत जोड़ो यात्रा के बजाय कांग्रेस जोड़ो यात्रा’’ शुरू करनी चाहिए और इसकी शुरुआत राजस्थान से होनी चाहिए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यहां पत्रकारों से बात करते हुए, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दावा किया कि कांग्रेस राजस्थान, मध्यप्रदेश और तेलंगाना में अपने नेताओं के बीच मतभेदों से जूझ रही है।
राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूनावाला ने कहा कि भारत को एकजुट करने का काम वल्लभभाई पटेल ने किया था।
भाजपा नेता ने कहा, ‘‘राहुल जी को भारत जोड़ो यात्रा के बजाय ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ निकालनी चाहिए और उन्हें इसकी शुरुआत राजस्थान से करनी चाहिए।’’
Published : 19 October 2023, 12:18 PM IST
Topics : कांग्रेस जोड़ो यात्रा कोटा भारत जोड़ो यात्रा भारतीय जनता पार्टी राजस्थान राहुल गांधी शहजाद पूनावाला
No related posts found.