हिंदी
नयी दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में 2022 में एक ‘संत’ पर गोली चलाने के आरोप में अशोक प्रधान-नीतू दाबोधिया गिरोह के एक संदिग्ध ‘शार्पशूटर’ को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान नांगलोई निवासी सिकंदर उर्फ रोहित (27) के रूप में की गई है।
आकाश नाथ के रूप में पहचाने गए स्वयंभू संत हमले में बाल-बाल बच गए थे, लेकिन उनके एक भक्त को गोली लग गई थी।
यह कथित हमला तब हुआ था, जब संत ने खुद को नाथ समुदाय का संत होने का दावा करने वाले सुशील दास को भंडारे में आमंत्रित नहीं किया था।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सिकंदर की कार को छावला नाले के पास रोका और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Published : 21 February 2023, 10:58 PM IST
Topics : अशोक प्रधान दिल्ली नजफगढ़ नीतू दाबोधिया गिरोह शार्पशूटर
No related posts found.