UP Election: शामली में समाजवादी विजय यात्रा में अखिलेश यादव का दावा- यूपी में बनेगी सपा गठबंधन की सरकार, ये चुनाव भाईचारा बनाम भाजपा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज सपा-आरएलडी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली में संयुक्त “समाजवादी विजय यात्रा” निकाली। इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

Updated : 2 February 2022, 5:48 PM IST
google-preferred

मेरठ: उत्तर प्रदेश में पहले-दूसरे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज पश्चिमी यूपी के शामली पहुंचे। जहां उन्होंने सपा-आरएलडी की संयुक्त "समाजवादी विजय यात्रा" निकालकर जनसंपर्क किया। इस मौके पर अखिलेश यादव के साथ आरएलडी चीफ जयंत चौधरी भी मौजूद रहे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा और यूपी में इस बार सपा गठबंधन की सरकार आने का दावा किया।

समाजवादी विजय यात्री की शुरूआत करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बार के ये चुनाव भाईचार बनाम भारतीय जनता पार्टी है। यूपी की जनता भाजपा को समझ चुकी है और जनता ने इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बनाया हुआ है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लगातार नेगेटिव पॉलिटिक्स कर रही है। सपा-रालोद गठबंधन भाईचारा को लेकर आगे बढ़ेगा। शामली हमारे भाईचारा का स्तंभ बनेगा और यहां से गठबंधन के तीनों प्रत्याशी जीतेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के दिखाए रास्ते पर चलकर सपा और आरएलडी गठबंधन  सरकार बनायेगा। हमारा गठबंधन सरकार बनाकर किसानों की उन्नति और खुशहाली के सपने को साकार करेगा। हम चौधरी चरण सिंह को "भारत रत्न" देने की मांग पुनः दोहराते हैं। 

अखिलेश ने कहा कि यूपी में चुनाव बाद सपा सरकार बनने पर सभी फसलों पर एमएसपी, किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, 15 दिन के अंदर गन्ना किसानों का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

अखिलेश ने कहा कहा कि किसानों के बेटे, किसानों को हक दिलाने के लिये निकले हैं। सरकार बनने पर हम 15 दिन में गन्ना भुगतान सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली ब्याज मुक्त लोनहर फसल पर एमएसपी, के संकल्पों को पूरा कर नया सवेरा लाएंगे।  शामली, लोनी, गाजियाबाद में सपा-आरएलडी की संयुक्त "समाजवादी विजय यात्रा के दौरान अखिलेश यादव और जंयत चौधरी ने कई नेताओं से भी मुलाकात की।

Published : 
  • 2 February 2022, 5:48 PM IST

Related News

No related posts found.