हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अपनी आनेवाली फिल्म 'शकीला' को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है। अब इस मूवी का नया पोस्टर सामने आया है जिसमें ऋचा चड्ढा का हॉट लुक सामने आया है।
शराब के गिलास में ऋचा चड्ढा पीले और ब्लू रंग के स्विमसूट में नजर आ रही है। ऋचा इस फिल्म में साउथ की मशहूर एडल्ट स्टार एक्ट्रेस शकीला का किरदार निभाते नजर आयेगी। इस पोस्टर पर लिखा हुआ है 'इस साल का जाम शकीला के नाम'।

इसके पहले भी इस मूवी का एक पोस्टर सामने आया था जिसमें शकीला के रोल में ऋचा सोने से लदी हुई नजर आ रही थीं। शकीला 90 के दशक की साउथ की सबसे फेमस एक्ट्रेस रही थीं। उन्होंने तमिल, तेलुगु,मलयालम और कन्नड़ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

साउथ की एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस के जीवन पर आधारित इस फिल्म को इंद्रजीत लंकेश डायरेक्ट कर रहे हैं ।
Published : 2 January 2019, 5:30 PM IST
Topics : ऋचा चड्ढा फिल्म शकीला बॉलीवुड स्विमसूट हॉट एक्ट्रेस हॉट लुक
No related posts found.