हिंदी
शाहजहांपुर: जनपद के रोजा क्षेत्र में बाइक का इंडीकेटर टूटने को लेकर हुए विवाद के बाद बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। आरोपी ने सो रहे अपने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से तीन बार हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार रोजा क्षेत्र के गांव हेतमपुर में गुरुवार रात बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कुल्हाड़ी बरामद कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मृतक की मां और चाची के अनुसार बाइक का इंडीकेटर टूटने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद आरोपी डब्लू ने अपने छोटे भाई सोनू की हत्या कर दी।
Published : 28 June 2024, 6:51 PM IST
No related posts found.