हिंदी
नागपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नागपुर में लोकमत मीडिया समूह के संस्थापक-संपादक एवं स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल दर्डा की जन्म शताब्दी और मराठी अखबार के संस्करण की स्वर्ण जयंती मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में शनिवार को शिरकत करेंगे।

लोकमत मीडिया समूह के चेयरमैन और सांसद विजय दर्डा ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
रेशमीबाग के सुरेश भट ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में गृह मंत्री देश के प्रमुख क्षेत्रीय भाषा के समाचार पत्र लोकमत के नागपुर संस्करण का एक विशेष अंक जारी करेंगे।
इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल दर्डा की स्मृति में एक स्मारक सिक्का और लोकमत की स्वर्ण जयंती पर एक विशेष डाक टिकट भी जारी किया जायेगा।
Published : 18 February 2023, 10:48 AM IST
Topics : अखबार अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री नागपुर मराठी मीडिया विजय दर्डा स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल दर्डा
No related posts found.