
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
महादेव से भारत की निरंतर खुशहाली की प्रार्थना करता हूँ।
हर हर महादेव pic.twitter.com/FE881R8dh6
— Amit Shah (@AmitShah) February 21, 2020
शाह ने ट्वीट कर कहा,“महादेव से भारत की निरंतर खुशहाली की प्रार्थना करता हूँ। हर हर महादेव।”
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आप सभी को शुभकामनाएं।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 21, 2020
केजरीवाल ने भी अपने ट्वीट में कहा,“महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आप सभी को शुभकामनाएं।”
यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं दिल्ली एनसीआर में कहां-कहां हैं प्रमुख शिव मन्दिर? पढ़ें ये खबर..
गौरतलब है कि महाशिवरात्रि के मौके पर शुक्रवार को पूरे देश में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इस दौरान सुबह से ही मंदिरों में लोगों की भीड़ लगी रही और श्रद्धालुओं ने गंगा समेत विभिन्न नदियों में डूबकियां भी लगायीं।(वार्ता)
Published : 21 February 2020, 10:55 AM IST
Topics : arvind kejriwal Mahashivaratri National अमित शाह अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी गृह मंत्री दिल्ली महाशिवरात्रि राष्ट्रीय