हिंदी
श्रीनगर: केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और श्रीनगर सहित घाटी के अधिकांश भागों में रविवार को मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गयी।
कश्मीर घाटी में रविवार को बर्फीली हवाएं चलीं और श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि शनिवार रात वहां का तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
ठंड के कारण पानी के नल, छोटे जलाशय, डल झील के कुछ हिस्से जम गए हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। (वार्ता)
Published : 25 December 2022, 2:59 PM IST
No related posts found.