अशांत उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में मोर्टार के गोले में विस्फोट से सात महिलाएं घायल

पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में मोर्टार के गोले में विस्फोट में सात महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 16 December 2023, 3:30 PM IST
google-preferred

पेशावर: पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में मोर्टार के गोले में विस्फोट में सात महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शुक्रवार को दक्षिणी वजीरिस्तान में स्थित हबीब कोट अदाना में हुई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मकीन पुलिस थाने के प्रभारी (एसएचओ) मुहम्मद शुएब ने बताया कि यह घटना उस दौरान हुई जब महिलाएं ठंड में घरेलू उपयोग के लिए पास के पहाड़ पर लकड़ी इकट्ठा कर रही थीं।

उन्होंने बताया कि एक अज्ञात स्थान से मोर्टार दागा गया और इस धमाके में सात महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं।

उन्होंने बताया कि घायलों को वाना के रजमाक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published : 
  • 16 December 2023, 3:30 PM IST

Related News

No related posts found.