‘बेहद’ सीरियल का मशहूर एक्टर रेप के आरोप में गिरफ्तार

सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहा मशहूर सीरियल बेहद में काम कर चुके इस मशहूर एक्टर को पुलिस ने एक महिला से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Updated : 25 November 2017, 10:18 AM IST
google-preferred

मुंबई: लाइफ ओके का सीरियल देवों के देव महादेव’ और  सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहा मशहूर सीरियल बेहद में काम कर चुके एक्टर पीयूष सहदेव को पुलिस ने एक महिला से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है।

मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने पीयूष पर लगे आरोपों और गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने पीयूष को 27 नवंबर तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है और वह पीयूष पर लगे आरोपी की पुष्टि में लगे हैं।

खबरों के मुताबिक पीयूष पर धारा-376 के तहत शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने जब इस घटना की जानकारी पीयुष की पत्नी अकांक्षा रावत को दी तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है क्योंकि वह पीयुष से 6 महीने से अलग रह रही हैं।

Published : 
  • 25 November 2017, 10:18 AM IST

Related News

No related posts found.