हिंदी
मुंबई: देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को मजबूती का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.23 बजे 83.13 अंकों की मजबूती के साथ 28,944.13 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 25.75 अंकों की बढ़त के साथ 28,944.13 पर कारोबार करते देखे गए।
यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमत 55.37 डॉलर
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 62.96 अंकों की मजबूती के साथ 28,927.67 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 29.5 अंकों की बढ़त के साथ 8,956.40 पर खुला। (आईएएनएस)
Published : 23 February 2017, 10:14 AM IST
Topics : कारोबार निफ्टी बंबई स्टॉक एक्सचेंज व्यापारी सेंसेक्स
No related posts found.