Crime in UP: यूपी में युवती की सनसनीखेज हत्या, यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रॉली बैग में मिला शव, सीने पर गोली के निशान

उत्तर प्रदेश में मथुरा से लगे यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर को सूटकेस में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 18 November 2022, 3:22 PM IST
google-preferred

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। शुक्रवार दोपहर को राया थाना क्षेत्र में कृषि अनुसंधान केंद्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक सूटकेस में युवती की लाश बरामद की गई। युवती की सीने में गोली मारकर हत्या की गई है। माना जा रहा है कि मथुरा या आसपास के क्षेत्र में युवती की हत्या की गई और शव को सूटकेस में बंद कर एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर फेंक दिया गया। 

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे थाना राया पुलिस को यमुना एक्सप्रेसवे पर लाल रंग का सूटकेस पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस को खोलकर देखा तो सन्न रह गई। सूटेकस में युवती की लाश थी। लाश को पॉलिथीन में लपेट कर सूटकेस में रखा गया था। उसके सीने पर गोली के निशान थे। उसके शरीर मे कई जगह चोटों के निशान मिले हैं।
 
पुलिस के अनुसार युवती की उम्र करीब 22 वर्ष है। अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। ने युवती स्लेटी कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर लेजी डेज लिखा है। नीला और सफेद फूलपत्तीदार प्लाजो पहने हुए हैं। 

आशंका है कि मथुरा और आसपास के क्षेत्र में युवती की हत्या की गई और शव को सूटकेस में लाकर यहां फेंका गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के लोगों से भी मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा युवती की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Published : 
  • 18 November 2022, 3:22 PM IST

Related News

No related posts found.