Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज: मंदिर में दो पुजारियों की सनसनीखेज हत्या ने खोली BJP राज में कानून व्यवस्था की पोल, जनता में भारी भय और आक्रोश, जानिये पूरा केस

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में शुक्रवार सुबह एक मंदिर में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी मची हुई है। यहां एक पुजारी और महिला की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी गई है। पढिये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंज: मंदिर में दो पुजारियों की सनसनीखेज हत्या ने खोली BJP राज में कानून व्यवस्था की पोल, जनता में भारी भय और आक्रोश, जानिये पूरा केस

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज में शुक्रवार सुबह एक मंदिर में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी मची हुई है। मंदिर के मुख्य पुजारी और महिला पुजारी की हत्या से लोगों में खासी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भाजपा राज में मंदिर में साधु महात्मा समेत गो पुजारियों की हत्या ने वचर कानून व्यस्था की पोल खोल दी है। दोहरे हत्याकांड ने स्थानीय पुलिस पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिये हैं। घटना की जांच के लिये डीआईजी जे. रविंद्र और एसपी प्रदीप गुप्ता दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

महराजगंज के महदेईया गांव निवासी मंदिर के मुख्य पुजारी राम रतन मिश्र (उम्र 73 वर्ष) और साध्वी कलावती (उम्र 68 वर्ष) की मंदिर में ही सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी गई। दोनों पर किसी भारी वस्‍तु से प्रहार भी किया गया है। दोनों की लाश शुक्रवार सुबह मंदिर से बरामद की गई। दोनों की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। 

डबल मर्डर की जांच के लिये मौके पर दल-बल के साथ डीआईजी जे. रविंद्र और एसपी प्रदीप गुप्ता

मंदिर के मुख्य पुजारी राम रतन मिश्र ने शादी नहीं की थी। उन्‍होंने गांव में अपने निजी खर्च से माई मंदिर का निर्माण कराया था। मंदिर पर पिछले ढाई दशक से नेपाल ढकधइया चेनपुरवा की महिला कलावती (उम्र 68 वर्ष) भी रहती थीं और पूजा-पाठ करती थीं। लोग उसे भी पुजारी नाम से पहचानकर सम्मान देते थे। दोनों की लाश शुक्रवार सुबह मंदिर परिसर से बरामद की गई। 

डबल मर्डर की सूचना पर डीआईजी जे. रविंद्र और एसपी प्रदीप गुप्ता दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम की मौके पर पहुंच साक्ष्य एकत्र करने में जुटी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि मंदिर के दोनों पुजारियों की हत्या क्यों की गई है और किसने की है? हत्या को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
 

Exit mobile version