नोएडा में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

नोएडा सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 33-ए के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव कंबल में लिपटा हुआ मिला। प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 25 September 2023, 12:50 PM IST
google-preferred

नोएडा: सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 33-ए के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव कंबल में लिपटा हुआ मिला। प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया। 

उन्होंने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि महिला गरीब परिवार की प्रतीत होती है।

चंदर ने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार महिला अपने किसी दोस्त के पास गई थी और आशंका है कि वहीं उसकी मौत हुई तथा आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के मकसद से उसे कंबल में लपेट कर यहां फेंक दिया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रहकर मामले की जांच कर रही है।

Published : 
  • 25 September 2023, 12:50 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement