हिंदी
नई दिल्ली: हमेशा ट्विटर पर एक्टिव रहने वाले पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के एक ट्वीट ने सभी फैंस को रविवार को चौंका कर रख दिया। सहवाग ने रविवार को एक ट्वीट किया जिसमें लिखा था कि विराट रिटायर हो रहे हैं। जी, लेकिन ये विराट भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली नहीं बल्कि भारतीय नेवी का जहाज 'आईएनएस विराट' है।

उनके इस ट्वीट से कई फैंस को एक दम से लगा कि कप्तान विराट कोहली आज रिटायर हो रहा हैं। जिसेक बाद सोशल मीडिया पर सहवाग का ये ट्वीट ट्रेंड करने लगा था। दरअसल भारतीय नेवी का आईएनएस विराट सोमवार को 30 साल की सेवा देने के बाद रिटायर हो रहा है, इसी बाबत वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया था।
Published : 6 March 2017, 7:07 PM IST
No related posts found.