अंधेरे में लकड़ी काट रहे वन माफियाओं को देख गार्ड ने झोंकी फायरिंग, लकड़ी छोड़ तस्कर फरार

अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में लकड़ी काट रहे वन माफियाओं को देखकर जब गार्ड ने फायरिंग की तो तस्कर लकड़ी छोड़कर फरार हो गए। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी ख़बर

Updated : 21 May 2024, 7:50 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जंगल में अंधेरे का फायदा उठा कर आए दिन वन माफियाओं द्वारा अवैध लकड़ी कटान का मामला प्रकाश में आता रहता है। इसी बीच बीते 20 मई की रात लगभग 8 बजे वन माफिया लकड़ी कटवाते देखे गए। 
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार बीती रात तकरीबन 8 बजे रात को पकड़ी रेंज के भगवानपुर बंधे के पास लगभग 4 वन माफिया अंधेरे का फायदा उठाकर लकड़ी का कटान करते पाए गए। वहां ड्यूटी कर रहे फारेस्टर अमित पाण्डेय ने लकड़ी माफियाओं को लकड़ी कटान करते देखा तो विरोध करने लगे।

लेकिन माफियाओं द्वारा नहीं रुका गया। तब फारेस्टर ने एक राउंड फायरिंग झोंक दी।

गोली चलने की आवाज सुनते ही लकड़ी तस्कर वहां से फरार हो गए। फिर जानकारी के बाद रेंजर अनुराग आनंद मौके पर पहुंचकर मामले की छान बीन करने लगे।

उन्होंने बताया कि सिंहपुर ताली के रहने वाले लगभग 4 वन माफिया थे, जो लकड़ी की कटान कर रहे थे।

मना करने पर नहीं माने तो फायरिंग करनी पड़ी, तब जाकर तस्कर भागे।

Published : 
  • 21 May 2024, 7:50 PM IST