हिंदी
लखनऊ: दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने रविवार सुबह समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से उनके घर जाकर मुलाकात की। इस मौके पर दोनों दिग्गज हस्तियों ने गले मिलकर गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे से मुलाकत की और एक-दूजे का अभिवादन किया।
लखनऊ: दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से की मुलाकात, कहा- अखिलेश यादव से 9 साल से है उनकी दोस्ती, देखिये मुलाकात के बाद अखिलेश यादव से अपनी पुरानी दोस्ती फिल्म स्टार रजनीकांत ने किस तरह किया याद@samajwadiparty @MediaCellSP @yadavakhilesh… pic.twitter.com/PQl7SGZNep
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 20, 2023
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक रजनीकांत में इस मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किये।

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद रजनीकांत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘नौ साल पहले मुंबई में एक कार्यक्रम में उनकी मुलाकात अखिलेश यादव से हुई थी और उसी दिन से वे दोनों दोस्त हैं”।

रजनीकांत ने कहा कि ‘अखिलेश यादव से हमारी फोन पर भी बात होती रहती है। 5 साल पहले जब मैं यहां एक शूट के लिए आया था, लेकिन मेरी उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी, अब वह यहां हैं तो मेरी उनसे मुलाकात हुई।‘
Published : 20 August 2023, 11:47 AM IST
No related posts found.