Esha-Bharat Separation: ईशा देओल ने पति भरत से तोड़ा नाता, तस्वीरों में देखिये एक्ट्रेस का सफर

डीएन ब्यूरो

एक्ट्रेस ईशा देओल और भरत तख्तानी अलग हो गए हैं। इस खबर से फैंस शॉक हो गए हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में देखिये ईशा का अबतक का सफर

ईशा-भरत का टूटा रिश्ता

ईशा देओल और भरत तख्तानी का रिश्ता टूट गया है। बीते कई दिनों से दोनों के अलग होने की खबरें सुर्खियां बटोर रही थीं। वहीं, अब खुद कपल ने स्टेटमेंट जारी कर अलग होने का ऐलान कर दिया है।

2012 में रचाई थीं शादी

ईशा देओल और भरत तख्तानी ने साल 2012 में शादी की थीं। कपल के दो बच्चे हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, दोनों ने लव मैरिज की थीं। ईशा और भरत की दो बेटियां (राध्या व मिराया) हैं।

सामने आई ये वजह

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईशा और भरत के अलग होने का कारण भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। बताया जा रहा है कि ईशा को भरत के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चल गया था। जिसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे थे।

इस मूवी से किया था डेब्यू

ईशा देओल ने धूम, इंसान, प्यारे मोहन, ना तुम जानो ना तुम, कुछ तो है, नो एंट्री समेत कई मूवीज की हैं। वहीं, 2002 में आई "कोई मेरे दिल से पूछे" मूवी से ईशा ने डेब्यू किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस कई शोज भी कर चुकी हैं।

मुंबई में हुआ था जन्म

ईशा देओल का जन्म 2 नवंबर 1981 को मुंबई में हुआ था। वह बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी हैं। उनकी एक छोटी बहन है जिसका नाम अहाना है। बता दें, वह सनी देओल और बॉबी देओल की सौतेली बहन हैं।








संबंधित समाचार