पुलवामा में सुरक्षा बलों ने आतंकियों को सिखाया सबक.. दो आतंकी मुठभेड़ में ढेर

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार को एक बार फिर कड़ा सबक सिखाया है। यहां उपद्रव फैलाने और सेना पर गोलीबारी करने वाले आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें कौन से संगठन के थे ये दो आतंकी

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 November 2018, 1:14 PM IST

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार को दो आतंकवादियों को मार गिराया। 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को सेना ने कुछ यूं सिखाया सबक

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलवामा के टिक्केन में सुरक्षा बलों तथा आतंकवादियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई। 

इस दौरान सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अभी भी जारी है। (वार्ता) 

Published :  10 November 2018, 1:14 PM IST