Jammu Kashmir: सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद आतंकवादियों के ठिकाने का किया भंडाफोड़, जानिये पूरा अपडेट

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों ने रविवार को आतंकवादियों के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद आतंकियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 14 May 2023, 6:03 PM IST
google-preferred

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों ने रविवार को आतंकवादियों के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद आतंकियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया। 

पुलिस के एक अधिकारी ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले के संगम इलाके के अंदन में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारी ने बताया कि आतंकी भागने में कामयाब हो गये और बाद में तलाशी के दौरान एक ‘गुफा जैसे ठिकाने’ से कंबल और अन्य चीजें बरामद की गईं।

पुलिस ने बताया कि दोनों ही पक्षों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Published : 
  • 14 May 2023, 6:03 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement