देशभर में रावण दहन, लेकिन बदायूं में होती है पूजा! जानें शिवभक्त रावण के मंदिर का रहस्य
दशहरे पर देशभर में रावण दहन की परंपरा निभाई जाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक ऐसा मंदिर है, जहां रावण की पूजा होती है। मोहल्ला साहूकारा स्थित इस मंदिर का इतिहास करीब 100 साल पुराना बताया जाता है। यहां रावण को भगवान शिव के परम भक्त और महान विद्वान के रूप में याद किया जाता है।