हिंदी
सुलतानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बुधवार को तेज रफ्तार से लखनऊ जा रही स्कार्पियो गाड़ी का टायर फट गया, जिससे इस घटना में गाड़ी पलट गयी । हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक बच्चा समेत आठ लोग जख्मी हो गए।
थानाध्यक्ष बल्दीराय अमरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की है, जहां बुधवार को बल्दीराय थाना क्षेत्र के पारा बाजार का एक परिवार गाड़ी से से लखनऊ जा रहा था। गाड़ी हलियापुर से लखनऊ की ओर जा रही थी कि एकाएक पिछले पहिये का टायर फट गया और यह पलट गई।
सिंह ने बताया कि वाहन में सवार इसरार (22) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि हादसे में एक बच्चे समेत आठ अन्य लोग घायल हो गये ।
सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ भेजा गया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Published : 22 March 2023, 9:19 PM IST
No related posts found.