Site icon Hindi Dynamite News

बारिश का कहर, उड़ान परिवर्तित, स्कूल-कॉलेज बंद, जानें मुंबई का पूरा हाल

मुंबई में बीती बुधवार को हुई भारी बारिश ने लोगों को आफत में डाल दिया। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
बारिश का कहर, उड़ान परिवर्तित, स्कूल-कॉलेज बंद, जानें मुंबई का पूरा हाल

मुंबई: माया नगरी में बुधवार को हुई भारी बारिश (Heavy Rain) लोगों के लिए आफत बन गई। बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। भारी बारिश से कई जगहों पर ट्रैफिक जाम हो गया। इसी के चलते आज मुंबई में स्कूलों (Schools) और कॉलेजों की छुट्टी की घोषणा कर दी गई। इंडिगो (Indigo) और विस्तारा (Vistara) की कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक आज भी कोंकण और गोवा के साथ ही मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। आज मराठवाड़ा और 28 सितंबर तक गुजरात (Gujarat) में अलग-अलग जगह पर भारी बारिश के आसार हैं। 

लैंडस्‍लाइड 
मुंबई में हो रही भारी बारिश के कारण मुंब्रा बाईपास रोड पर लैंडस्‍लाइड (Landslide) हुआ। फायर ऑफिसर के मुताबिक बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। सड़क से मलबा हटा दिया गया है। 

विमान सेवाएं प्रभावित 
मुंबई में भारी बारिश के कारण बीती बुधवार को एयरपोर्ट पर आने वाली 14 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना। विमानों को अन्य हवाई अड्डों पर उतारना पड़ा। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के चलते शहर में विमान उतरने की मंजूरी नहीं दी गई। 

मुंबई में आज स्‍कूल-कॉलेज बंद 
मुंबई में बीती बुधवार दोपहर से भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से जलभराव हो गया। यातायात प्रभावित हुआ। भारी बारिश के मुंबई में आज स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने मुंबई (Mumbai) में भारी बारिश के कारण अवकाश घोषित किया है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण यातायात धीमा हो गया। मुंबई में रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।  

भारी बारिश के चलते अंधेरी (Andheri) के एमआईडीसी इलाके में एक 45 साल की महिला की खुले नाले में डूबने से मौत हो गई। बीएमसी अधिकारियों ने कहा कि 45 साल की महिला विमल गायकवाड़ अंधेरी के एमआईडीसी इलाके में एक खुले नाले में डूब गई।

 

Exit mobile version