हिंदी
महराजगंजः जनपद की नगर पालिका को अभी राष्ट्रपति द्वारा दिल्ली में गार्बेज सिटी की उपलब्धि पर सम्मानित किया गया है। नगर को विकास की कड़ी से जोड़ने की दिशा में अब पालिका प्रशासन ने कोई कसर शेष नहीं छोड़ने की ठान रखी है। इस कड़ी में महराजगंज मैन चौराहे की तस्वीर भी बदलने वाली है।
मैन चौराहे पर तिरंगा स्मारक का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने को है। इस स्मारक को आकर्षक बनाने के लिए इस पर चार बड़ी घड़ियां भी लगाई जाएंगी, जिस पर लोग तब्दील होते समय को देख सकेंगे। ये घड़ियां लोगों को समय बताने का कार्य तो करेंगी ही साथ ही ये यहां आकर्षण का नया केंद्र भी बनेंगी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को यहां कार्य कर रहे कारीगरों ने बताया कि स्मारक का कार्य 15 दिनों के भीतर पूर्ण होने की उम्मीद है।
ये बिंदु रहेंगे आकर्षण का केंद्र
केसरिया, सफेद और गहरा हरा रंग वाले तिरंगा स्मारक का मैन चौराहे पर निर्माण कराया जा रहा है। इसमें टाइल्स के अलावा सड़क की चारों दिशाओं में आकर्षक घड़िया इसकी शोभा बढाएंगी। सबसे उपर अशोक स्तंभ रहेगा।
कारीगरों को पालिका ने दिया रोजगार
नगर पालिका ने तिरंगा स्मारक के निर्माण में बाहरी कारीगरों को वरीयता न देते हुए स्थानीय श्रमिकों को इसके निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी है।
नगर पालिका अध्यक्ष का मानना है कि रोजगार की दिशा में भी पालिका प्रशासन स्थानीय श्रमिकों को रोजगार की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए प्रयासरत है।
Published : 18 January 2024, 5:37 PM IST
No related posts found.