
नई दिल्लीः सावन का महीना हिंदू कैलेंडर में बेहद ही खास माना जाता है। ये महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। सावन के महीने के सोमवार का महत्व और भी अधिक होता है।
सावन के महीने में ही कांवड़ यात्रा निकलती है। सावन माह में ही सोमवार के दिन का खास महत्व होता है। पंचांग के अनुसार 24 जुलाई 2021, शनिवार को आषाढ़ मास का समापन होने जा रहा है। वहीं 25 जुलाई 2021, रविवार से श्रावण मास का आरंभ होगा। श्रावण मास को सावन का महीना भी कहा जाता है।
इस साल सावन के महीने में सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई को पड़ रहा है। अन्य सोमवार इस प्रकार हैं-
सावन का पहला सोमवार - 26 जुलाई 2021
सावन का दूसरा सोमवार - 2 अगस्त 2021
सावन का तीसरा सोमवार - 9 अगस्त 2021
सावन का चौथा सोमवार -16 अगस्त 2021
हिंदू पुराणों के मुताबिक सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस महीने में तमाम लोग सोमवार का व्रत रखते हैं और भगवान शिव की आराधना करते हैं।
Published : 18 July 2021, 3:26 PM IST
Topics : Hindu savan Sawan Month सावन का महीना हिंदू धर्म