हिंदी
कभी सपने में भी नही सोचा था कि पति एक दिन देश की सर्वोच्च कुर्सी पर बैठेंगे। यह कहना है सविता कोविंद का।
नई दिल्ली: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी सविता कोविंद ने डाइनामाइट न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि मेरे पति ने ये मुकाम हासिल किया है। हमारे साथ-साथ देश के सभी लोग प्रसन्न हैं और खुशियां मना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने साफा पहनाकर रामनाथ कोविंद को दी बधाई
डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश के साथ विशेष साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि पति रामनाथ कोविंद की कड़ी मेहनत ही आज उन्हें इस मुकाम तक लेकर आई है।
सविता कोविंद ने कहा कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि वो एक दिन देश के राष्ट्रपति बनेंगे, लेकिन आज उनकी ईमानदारी और मेहनत रंग लाई है। इसकी हमें खुशी है।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी 20 साल पुराने मित्र
इस मौके पर बेटे प्रशांत कोविंद और बेटी स्वाति कोविंद ने भी पिता की जीत पर खुशी जाहिर की और डाइनामाइट न्यूज़ से कहा कि पिता की ईमानदारी का यह सबसे बड़ा ईनाम है।
Published : 20 July 2017, 7:22 PM IST
Topics : चुनाव नई दिल्ली पत्नी प्रशांत कोविंद बेटा बेटी रामनाथ कोविद राष्ट्रपति राष्ट्रीय सविता कोविंद
No related posts found.
No related posts found.