हिंदी
महराजगंज: जिले में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में शरदेंदु पांडेय को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ए0आई0सी0सी0) का सदस्य बनाने पर खुशी व्यक्त की गयी। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, गुलाब नबी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का आभार व्यक्त किया।
प्रदेश सचिव देवेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि शरदेंदु पांडेय के चयन से यह साबित होता है कि कर्मठ कार्यकर्ता के लिए पार्टी में कोई भी पद असंभव नहीं है। इस दौरान बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकु चौधरी, ह्रदय नारायण पान्डेय,विराज वीर अभिमन्यु समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Published : 16 March 2018, 7:37 PM IST
No related posts found.