हिंदी
हांगझोउ: भारत के सरबजोत सिंह और दिव्या टीएस को एशियाई खेलों की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में चीनी जोड़ी से हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा ।
चीन के झांग बोवेन और जियांग रेंशिन की जोड़ी ने फाइनल 16 . 14 से जीता ।
क्वालीफिकेशन में सरबजोत ने 291 स्कोर किया जबकि दिव्या का स्कोर 286 रहा । दोनों का कुल स्कोर 577 रहा और वे क्वालीफिकेशन में चीन से एक अंक आगे रहे थे ।
फाइनल में चीनी जोड़ी ने बाजी मार ली ।
भारत ने इन खेलों में निशानेबाजी में छह स्वर्ण, आठ रजत और पांच कांस्य समेत 19 पदक जीत लिये हैं ।
Published : 30 September 2023, 11:57 AM IST
Topics : 10 मीटर एयर पिस्टल एशियाई खेल चीन दिव्या टीएस भारत मिश्रित टीम स्पर्धा रजत पदक सरबजीत सिंह हांगझोउ
No related posts found.