हिंदी
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मिलने से लिए हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अचानक से दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय पहुंची। हालांकि सपना इन दोनों से मिल नहीं पाई, इसके लिए उन्होंने उनसे मुलाकात के लिए फिर से वक्त मांगा है।
मीडिया से बातचीत करते हुए सपना ने कहा कि राहुल और सोनिया से मिलना किसी राजनीतिक मुद्दा से जुड़ा मामला नहीं है वो मुझे बेहद पसंद हैं इसलिए मैं उन लोगों से मिलना चाहती हूं। सपना ने कहा कि वो कांग्रेस दफ्तर अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए आई हैं। सपना के साथ दिल्ली से कांग्रेस के पूर्व विधायक जयकिशन भी मौजूद रहे।
इस दौरान जब सपना से पूछा गया कि क्या वो राजनीति में आना चाहती है। इस बात का जवाब देती हुई उन्होंने कहा कि फिलहाल वो राजनीति में नहीं आना चाहती हैं लेकिन वो कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करना चाहती हैं। वहीं सपना ने कहा कि हर किसी की जिंदगी में अच्छा और बुरा वक्त आता है, लेकिन जब मौका मिले तो उसे छोड़ना नहीं चाहिए, पकड़ लेना चाहिए। कांग्रेस मुख्यालय पर सपना को देखकर कर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गये।
Published : 23 June 2018, 12:36 PM IST
No related posts found.