Veer Sahu: मशहूर हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी के घर खुशखबरी..बनी मां

मशहूर हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी मां बन गई हैं। इस बात की जानकारी उनके पति ने सोशल मीडिया पर शेयर करके दी। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

Updated : 7 October 2020, 9:34 AM IST
google-preferred

मुंबई: मशहूर हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी  मां बन गई हैं। दरअसल सपना ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उनके पति  वीर साहू ने सोशल मीडिया पर शेयर करके दी।

सपना के मां बनने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उनकें फैंस काफी खुश हैं तो वहीं कुछ यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

बता दें कि सपना चौधरी ने अपनी शादी और प्रेग्नेंसी की खबरों को अब तक छुपाए रखा था।  लेकिन उनके फैंस को वीर साहू संग शादी की खबर की भनक लग गई थी लेकिन सपना या फिर फनके पति ने कभी भी इसपर खुलकर बातें नहीं की। 

सपना और वीर साहू चार साल से रिलेशनशिप में थे। अगर सपना के पति वीर साहू की बात करे तो वो सिंगर के साथ-साथ एक्टर भी है। वो कई हरियाणीं म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं।

Published : 
  • 7 October 2020, 9:34 AM IST

Related News

No related posts found.