
संत कबीरनगर: जिले के साथा ब्लॉक में शुक्रवार को भारी बरसात के कारण विकासखंड परिसर और कार्यालय में घुटनों तक पानी भर गया। कंप्यूटर कार्यालय, खंड विकास अधिकारी आवास, कृषि रक्षा इकाई कार्यालय, ब्लॉक मिशन प्रबंधन कार्यालय व कर्मचारियों का आवासीय परिसर में भी लबालब पानी भरा हुआ है।
एडीओ पंचायत कार्यालय तक जाने के लिए लोगों को घुटनों भर पानी से होकर जाना पड़ रहा है। लेकिन सभी विभागीय कार्य ठप होने के कारण सभी को विभाग से निराश होकर वापस जाना पड़ रहा है।
Published : 7 October 2022, 4:55 PM IST
Topics : Rain Sant Kabirnagar उत्तर प्रदेश एडीओ पंचायत कार्यालय कार्यालय बरसात विभागीय कार्य संत कबीरनगर