संत कबीर नगर: धनघटा में आयोजित खेल प्रतियोगिता में दिखी छात्रों की प्रतिभा, जानिये कौन किस खेल में रहा अव्वल

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के धनघटा तहसील में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 18 December 2023, 6:57 PM IST
google-preferred

धनघटा (संत कबीर नगर):  तहसील क्षेत्र में ठाकुराडाडी स्थित बिंदु देवी मेमोरियल एकेडमी एवं रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज में संयुक्त रूप से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियाोगिता बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक गणेश चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया।

विधायक गणेश चौहान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए खेल व शारीरिक श्रम बहुत जरूरी है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। जब मस्तिष्क स्वस्थ रहता है तभी व्यक्ति कोई कार्य सुचारू रूप से कर सकता है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कार्यक्रम के दौरान कक्षा 6 से 8 तक के 200 मीटर दौड़ में विशाल प्रथम,राम अवतार द्वितीय तथा सत्यम तृतीय स्थान पर रहे।

कक्षा 7 व 8 के शिव गोपाल प्रथम, नंदिनी द्वितीय व पल्लवी तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में शिवांगी कक्षा 6,आंचल कक्षा 7,अश्वनी कक्षा 8,सृष्टि कक्षा 9,11 तथा 12वीं कक्षा के अंतिमा ने प्रथम स्थान हासिल किया।

800 मीटर की दौड़ में बालिका वर्ग में कक्षा 9 की सृष्टि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़ में सत्यम तथा टीम बी में आर्यन प्रथम स्थान पर रहे। इस दौड़ प्रतियोगिता में जयचंद व महेश गौड ने भी प्रतिभागी किया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस मौके पर नृपेंद्र मौर्य ,प्रबंधक रविंद्र प्रकाश मौर्य ,राम केवल यादव, आनंद सिंह, प्रदीप मौर्या, प्रदीप यादव, प्रमोद, राम जी, ओम प्रकाश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Published : 
  • 18 December 2023, 6:57 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement