
संत कबीर नगर: यूपी के संत कबीर नगर से पुलिस की रिश्वतखोरी का एक मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो कब का है औऱ रिश्वत देने वाला कौन है यह तो जांच में पता लगेगा लेकिन इस वीडियो से पुलिस की कार्यप्रणाली की पोल खुलती नजर आ रही है।
इस वीडियो में रिश्वत के रुपयों में 500 और 2000 के नोट दिख रहे हैं। वीडियो में सिपााही के नेमप्लेट पर जेपी यादव लिखा नजर आ रहा है।
रिश्वत लेने का यह करीब दो मिनट का वीडियो है। वीडियो में दिख रहा सिपाही रुपयों की रकम को लेकर कई बाार बहस भी करता दिख रहा है।
Published : 12 July 2018, 1:43 PM IST