Site icon Hindi Dynamite News

संतकबीर नगर: सपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह के नेतृत्व में जोरदार तरीके से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन

संतकबीर नगर जिले में सपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह के नेतृत्व में शानदार तरीके से समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन का जश्न मनाया गया। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
संतकबीर नगर: सपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह के नेतृत्व में जोरदार तरीके से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन

संतकबीर नगर: सपा के वरिष्ठ नेता और जिले के लोकसभा बूथ गठन प्रभारी सुनील सिंह के नेतृत्व में जोरदार तरीके से पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन का जश्न मनाया गया। 

मरीजों में बांटे गए फल

जिला पार्टी कार्यलय में सुनील सिंह ने कई पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर अखिलेश यादव के जन्मदिन का केक काटा और एक-दूसरे का खिलाया। 

रक्तदान शिविर का आयोजन

जिले में अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके को धूमधाम से लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल जाकर मरीजों को फल वितरित किये। साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  

Exit mobile version