हिंदी
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ (WFI) को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपना अध्यक्ष मिल गया है। संजय सिंह को कुश्ती संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है। वे पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बहद करीबी माने जाते हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ पर पहली तस्वीर: भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के नये अध्यक्ष चुने गये संजय सिंह ने भाजपा सांसद और WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से उनके आवास पर की मुलाकात#WFI #SanjaySingh pic.twitter.com/rPaZOhZ0dh
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 21, 2023
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को कुश्ती संघ के चुनाव में उपाध्य पद पर हार का सामना करना पड़ा।
#NewDelhi: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुने जाने के तुरंत बाद संजय सिंह से डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर इन चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश ने खास बातचीत की, देखिये पहली प्रतिक्रिया में क्या बोले WFI के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह#wfielection #WFI #SanjaySingh pic.twitter.com/IVFfXgmncz
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 21, 2023
अध्यक्ष पद की रेस में संजय सिंह के अलावा दूसरी कैंडिडेट अनीता सिंह थीं। अनीता सिंह महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में बृजभूषण के खिलाफ गवाह भी हैं। वे इकलौती महिला उम्मीदवार थीं लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा।
#NewDelhi: संजय सिंह के भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुने जाने के तुरंत बाद भाजपा सांसद और WFI के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह से डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर इन चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश ने खास बातचीत की, बृज भूषण के बेहद करीबी माने जाते हैं संजय सिंह, चुनाव परिणाम के शीघ्र बाद… pic.twitter.com/uuPFylD9vI
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 21, 2023
बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के इस्तीफे के बाद से कुश्ती संघ का अध्यक्ष पद रिक्त था और कुछ समय के लिये चुनावों पर रोक लगी थी। अदालत के आदेश पर चुनाव का रास्ता साफ हुआ।
नये अध्यक्ष संजय सिंह को भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेहद करीबी माना जाता है।
संजय सिंह उत्तर प्रदेश के रहने वाले है और उनका परिवार खेती-किसानी से जुड़ा रहा वर्तमान में संजय सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
Published : 21 December 2023, 4:10 PM IST
No related posts found.