
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को जमानत दे दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रायल पूरा होने तक संजय सिंह को जमानत दी है। खास बात यह है कि ईडी ने अदालत में संजय सिंह को जमानत देने का कोई विरोध नहीं किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को राजनीतिक गतिविधियों में भी भाग लेने की इजाजत दे दी है।
लोक सभा चुनाव से ठीक पहले संजय सिंह को जमानत मिलना आम आदमी पार्टी के लिये राहत भरी खबर है।
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, आज देर शाम या कल सुबह तक रिहाई की संभावना #SanjaySingh #SupremeCourt pic.twitter.com/oQz0pablYy
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 2, 2024
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद आज देर शाम या कल सुबह तक संजय सिंह तिहाड़ से रिहा हो सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने पर संजय सिंह की मां राधिका सिंह ने कहा कि उनका बेटा निर्दोष है और अदालत के फैसले से आज यह साबित हो गया है। यह सच की जीत है।
संजय सिंह को ईडी ने दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किया था।
Published : 2 April 2024, 2:48 PM IST
Topics : AamAdmiParty rajya sabha Sanjay Singh Supreme Court आम आदमी पार्टी जमानत नेता संजय सिंह सुप्रीम कोर्ट