हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और एक्टर संजय दत्त 21 साल बाद मूवी कलंक में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में आलिया, वरुण और माधुरी के अलावा संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी अहम किरदार मे ंहै।
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित 21 साल पहले 'महानता' फिल्म में नजर आए थे। हालांकि पहले यह फिल्म श्रीदेवी करने वाली थीं लेकिन उनके निधन के बाद माधुरी को इस किरदार के लिए चुना गया।
यह फिल्म अगले साल 19 अप्रैल को रिलीज होगी। खबरों के मुताबिक पहले इस फिल्म का नाम शिद्दत था जिसमें श्रीदेवी और संजय दत्त लीड रोल प्ले करने वाले थे।
Published : 18 April 2018, 10:33 AM IST
Topics : पोस्टर रिलीज बॉलीवुड माधुरी दीक्षित संजय दत्त
No related posts found.