हिंदी
फूलपुर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह पटेल ने जबरदस्त जीत दर्ज की है, उन्होंने भाजपा उम्मीदवार कौशलेन्द्र पटेल को 59613 वोटों हराया। पूरी खबर..
फूलपुर: फूलपुर उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। यहां से सपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह पटेल ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। सपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह पटेल 59,613 वोटों से जीत हासिल कर ली। उनकी यह जीत एक ऐतिहासिक जीत माना जा रहा है।
सपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह पटेल ने भाजपा उम्मीदवार कौशलेन्द्र पटेल को हराया।
हार-जीत का विवरण
फूलपुर में सपा उम्मीदवार ने 32वें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद 59613 वोटों से विजय दर्ज की। यहां कुल 7,30,456 मत पड़े।
मतों का विवरण
फूलपुर उपचुनाव में खड़े उम्मीदवारों के मत का विवरण निम्न तरह है।
समाजवादी पार्टी: 3,42,922 मत
भारतीय जनता पार्टी: 2,83,462 मत
कांग्रेस: 19,353 मत
अतीक अहमद (निर्दल): 48,094 मत
कुल मत:7,30,456
सपा की जीत के बाद पूरी प्रदेश में सपा कार्यकर्ता पटाखे फोड़कर और अखिलेश यादव के समर्थन मे नारेबाजी के साथ जश्न मना रहा है।
फूलपुर के आलावा गोरखपुर में भी सपा प्रत्याशी भाजपा से आगे चल रहे है, जिसा कारण सपा की यह खुशी दोगुनी हो गयी है। सपा कार्यकर्ता राजधानी लखनऊ में भी जमकर जश्न मना रहे है।
Published : 14 March 2018, 5:08 PM IST
No related posts found.