
संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में रविवार की सुबह भड़की हिंसा में अब तक तीन लोगों की जान चली गई है। कई पुलिसकर्मी घायल हैं। घटना के बाद से इलाके में तनाव जारी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार संभल में मस्जिद पर दोबारा सर्वे को लेकर हुए विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। हिंसक घटना में अब तक तीन युवकों की मौत की खबर है।
घटना को लेकर एहतियातन संभल शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चंदौसी चौराहा, शंकर चौराहा, अस्पताल चौराहा और यशोदा चौराहा समेत सभी प्रमुख चौराहों पर बेरिकेडिंग कर आम लोगों को रोका गया है। जो लोग इन रास्तों से गुजरने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें डाइवर्ट करके अन्य मार्गों से भेजा जा रहा है। शहर भर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इस हिंसक घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।
जानकारी के अनुसार जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान कुछ लोगों के समूह ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर जमकर पथराव किया। गुस्साये लोगों ने कुछ गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। शरारती तत्वों को काबू करने के लिये पुलिस को भी आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पथराव और आगजनी की घटना के कारण संभल में अचानक तनाव फैल गया।
पुलिस प्रशासन की टीम को देखकर स्थानीय लोगों का गुस्सा अचानक फूट पड़ा। गुस्साये लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस की गाड़ियों को भी आग लगा दिया। दरअसल ये लोग जामा मस्जिद के सर्वे का विरोध कर रहे हैं, जिससे वहां तनाव फैल गया है। करीब ढाई घंटे तक मस्जिद के अंदर सर्वे करने के बाद पुलिस ने सर्वे टीम को भारी सुरक्षा के साथ दूसरे रास्ते से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार कोर्ट के निर्देश पर यहां जामा मस्जिद का सर्वे होना था। मंगलवार को सर्वे किया गया। रविवार को एक बार फिर पुलिस-प्रशासन की टीम सर्वे और संबंधी कार्यों के लिये जामा मस्जित पहुंची थी।
Published : 24 November 2024, 4:17 PM IST
Topics : dead HindiNews Jama Masjid Voilance ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist people Sambhal tension TrendingNews