
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने सभी एग्जिट पोल्स और भविष्यवाणियों को झुठलाते हुए अब तक का सर्वोत्तम प्रदर्शन किया है। अब तक के ट्रेंड्स में सपा यूपी में 37 सीटों पर आगे चल रही है और उसकी जीत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में इस लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। सपा 62 सीटों पर और कांग्रेस 17 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
अब तक रूझानों में समाजवादी पार्टी 62 में से 37 सीटों पर जीत की करीब है। जबकि कांग्रेस सपा के समर्थन से 8 सीटों पर जीतती दिख रही है। भाजपा 32 सीटों पर आगे है।
यदि समाजवादी पार्टी अब तक के ट्रेंड के मुताबिक 37 सीटों को जीतती है तो यह यूपी में सपा का अब तक का सर्वोत्तम प्रदर्शन होगा।
इससे पहले सपा ने 2004 में यूपी में कुल 38 लोकसभा सीटें जीती थी लेकिन तब सपा ने 80 सीटों पर चुनाव लड़ा था।
Published : 4 June 2024, 1:52 PM IST
Topics : Best Performance political party Samajwadi Party up एग्जिट पोल्स नई दिल्ली लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी