हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज जनसंपर्क और चुनाव प्रचार के लिये आगरा दौरे पर हैं। अखिलेश यादव आगरा में दोपहर 12.30 बजे ताज कन्वेंशन में एक संयुक्त प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे। अखिलेश के साथ आरएलडी चीफ जयंत चौधरी भी प्रेस वार्ता में शामिल रहेंगे।
आगरा में प्रेस वार्ता के बाद अखिलेश यादव आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे होते हुए फतेहाबाद, प्रतापपुरा, इटौरा आदि क्षेत्रों में पहुंचेंगे और लोगों के बीच जाकर उनसे चुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क करेंगे।
अखिलेश यादव के साथ इस दौरे में यूपी चुनाव में सपा गठबंधन राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) पार्टी के चीफ जयंत चौधरी भी शामिल रहेंगे।
बता दें कि अखिलेश यादव और जंयत चौधरी में गुरुवार को बुलंदशहर का दौरा किया। बुलंदशहर में एक प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने एक बार फिर यूपी की भाजपा और योगी सरकार पर कई हमले बोले। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव बाद समाजवादी सरकार बनने पर महिलाएं सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे। इस बार हर यूथ अपने बूथ पर भारतीय जनता पार्टी को हराने का काम करेंगे।
Published : 4 February 2022, 11:02 AM IST
No related posts found.