हिंदी
महराजगंज: समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना यादव का गुरूवार सुबह निधन हो गया। यमुना यादव का निधन लखनऊ में हुआ, जहां उनका इलाज चल रहा था। वे उदर संबंधी रोग से जूझ रहे थे। उनके निधन पर सपा के कई नेताओं ने गहरा शोक जताया है।
यमुना यादव के निधन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष/पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने भी निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है औऱ कहा है कि स्वर्गीय यमुना यादव ने पार्टी को मजबूत बनाने में अपना पूरा जीवन व्यतीत कर दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यादव के लीवर में काफी समय से प्राब्लम चल रही थी और इसी कारण वह करीब 6 महीने से बीमार चल रहे थे।
Published : 14 December 2017, 11:16 AM IST
Topics : जिलाध्यक्ष महराजगंज यमुना यादव समाजवादी पार्टी
No related posts found.