हिंदी
लखनऊ। देश भर में एक महीने से अधिक समय तक चला लोकसभा चुनाव चुनाव का शोर थम चुका है। अब अलग-अलग राजनीतिक दल जनता को जनादेश को लेकर आत्म-मंथन कर रहे हैं। इसी कड़ी मे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आज पार्टी दफ्तर पंहुचे। जंहा उन्होनें पार्टी के नेताओं से मुलाकात की।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर निकले सपा नेता मनोज यादव ने बताया की सत्ताधारी दल की चाल के कारण ये नतीजे आये हैं। साथ ही कहा कि आने वाले समय में जनता भाजपा को इसका जवाब जरूर देगी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव परिणाम में सपा को 5 जबकि बसपा को 10 सीटों पर जीत मिली है।
Published : 24 May 2019, 4:01 PM IST
No related posts found.