महराजगंज में डीआईजी का सख्त संदेश, महिला सुरक्षा बनी पहली प्राथमिकता; पढ़ें पूरी खबर
महराजगंज में डीआईजी एस. चन्नप्पा ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर दिया गया। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए अपराधियों के खिलाफ तेज और प्रभावी कदम उठाने को कहा गया।