हिंदी
लखनऊ: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन करने के बाद अखिलेश यादव ने खुशी जताई है। साथ ही यह ऐलान भी किया है कि मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी कांग्रेस को समर्थन देकर सरकार बनवाने में मदद करेगी।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राज्यों के चुनावी नतीजों के सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि इन राज्यों की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी थी। यही वजह रहा कि कांग्रेस को अच्छी सीटें चुनाव में मिल पाई हैं।
भाजपा पर बेरोजगारी बढाने, किसानों की तंगहाली समेत दूसरे गलत नीतियों का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अब कांग्रेस ने जिस तरीके से मध्य प्रदेश की जनता से वादे किए उसे पूरा करेंगी। उम्मीद है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जल्द ही किसानों के कर्ज माफ करेगी और रोजगार व्यापारियों को सहूलियत दिये जाने की दिशा में अच्छा काम करेगी।
Published : 12 December 2018, 2:07 PM IST
Topics : अखिलेश यादव कांग्रेस मध्य प्रदेश लखनऊ समर्थन समाजवादी पार्टी
No related posts found.