हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान फिल्म किक 2 में जैकलीन फर्नांडीस और दिशा पटानी के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला अपनी सुपरहिट फिल्म किक का सीक्वल बनाने जा रहे हैं।
सलमान इन दिनों फिल्म भारत और दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं इसलिए यह फिल्म अब तक शुरु नहीं हो पाई है। इस वर्ष के अंत से सलमान 'किक 2' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।फिलहाल निर्माता साजिद नाडियाडवाला फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हैं। स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है, साथ ही फिल्म की स्टार कास्ट पर भी विचार चल रहा है। कहा जा रहा है कि किक 2 में दो हीरोइन होंगी।

साजिद नाडियाडवाला के जैकलीन फर्नांडीस से बेहतरीन संबंध है इसलिए वह चाहते हैं कि एक हीरोइन के रूप में जैकलीन हों। दूसरी हीरोइन के रूप में दिशा पाटनी का नाम लिया जा रहा है। सलमान के साथ दिशा 'भारत' में काम कर रही है और दिशा से सलमान खासे प्रभावित हैं। उन्होंने ही दिशा के नाम की सिफारिश की है। आने वाले दिनों में किक 2 के लिये सलमान की हीरोइनों के नाम की घोषणा हो सकती है। (वार्ता)
Published : 17 April 2019, 5:45 PM IST
Topics : जैकलीन फर्नांडी दबंग स्टार दिशा पाटनी बॉलीवुड सलमान खान
No related posts found.